दुर्गापुर थाना पुलिस की तत्परता से बेनाचिटी बाजार में बैंक से रुपए छिनताई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन के दुर्गापुर थाना के प्रभारी प्रसनजीत राय पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र मे चाक चौबंद पुलिसिया व्यवस्था रखे हुए हैं | उनके पदभार ग्रहण करने के बाद ही थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को उन्होंने तत्परता के साथ सुलझाया है | ताजा मामले सामने आया है थाना क्षेत्र के बेनाचिटी बाजार स्थित बैंक ऑफ़ बरोदा में बीते दिन दुर्गापुर स्टील प्लांट के पूर्व कर्मचारी ज्योतिष दास ट्रंक रोड निवासी कुछ पैसा निकालने बैंक ऑफ़ बरोदा गए थे, जहां पहले से घात लगाये अपराधी ने उनके पास से एक लाख अस्सी हज़ार रुपए छिनताई करके फरार हो गया.वही इस बात की खबर दुर्गापुर अरबिंदो थाना को मिली पुलिस ने गहन छानबीन के उपरांत 24 घंटा के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | जिसका नाम कालिदास नायडू है | पुलिस ने उसे बेंडेल से गिरफ्तार किया है | अब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे के कार्रवाई में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?