दुर्गापुर थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


दुर्गापुर: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है | इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान जैसे की स्कूल कॉलेज अस्पताल भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है, साथ ही यह भी कहां जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन के माध्यम से आप पुलिस की सहायता ले सकते हैं. इसके अलावा भी कमिश्नरेट में अतिरिक्त महिला शक्ति टीम का गठन किया गया है जो इलाके में पेट्रोलिंग करेंगी | इसी क्रम में दुर्गापुर थाना क्षेत्र में भी डीसीपी अभिषेक गुप्ता आईपीएस स्वयं पूरे दलबल के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण स्थान का जायजा लिए एवं लोगों को जागरूक किया गया | इस मौके पर एसीपी दुर्गापुर,सीआई,दुर्गापुर थाना प्रभारी प्रसेनजीत राय, सिटी सेंटर फाड़ी प्रभारी करतार सिंह, दुर्गापुर महिला थाना प्रभारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?