जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल की ओर से विजया सम्मेलन

जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में  तृणमूल की ओर से विजया सम्मेलन

आसनसोल(अमन राय ): पश्चिम बंगाल का विश्व प्रसिद्ध दुर्गापूजा ,दशहरे के उपरांत शुभ विजया मिलन का दौर चल रहा है. इसी के तहत पश्चिम बर्दवान के जमुड़िया विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से विजया सम्मेलन का आयोजन क्षेत्र के नजरुल हॉल में किया गया था. इस कार्यक्रम में उपस्थित थे राज्य के मंत्री मलय घटक जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, टीएमसी के वरिष्ठ नेता एस दासू, जमुड़िया एक नंबर ब्लॉक के सभापति सुब्रतो अधिकारी, इसके अलावा कई और टीएमसी के नेता गण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.

इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा पश्चिम बंगाल का दुर्गा पूजा एकता का प्रतीक है सभी जाति धर्म के लोग एक साथ पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन के लिए निकलते हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से पुराने टीएमसी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. और सभी मिलकर आने वाले दिनों में जनहित में कार्य करने की भी बात की गई. इस दौरान हॉल में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0