दुर्गापुर में भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

दुर्गापुर में भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

दुर्गापुर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक छाया है. देश में वित्तीय सुधारों के प्रणेता मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीतिक हलकों के अलावा औद्योगिक और व्यापारिक हलकों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है. देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ आसनसोल एंव दुर्गापुर खनन औद्योगिक क्षेत्र भी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दिया जा रहा है. शुक्रवार की रात कांग्रेस ने इस्पातनगरी, दुर्गापुर स्थित नेहरू भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय, इंटक नेता असीम घोष, तुषार घोष और कांग्रेस छात्र, युवा और महिला संगठनों के सदस्य उपस्थित थे। यहां भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रखा गया है. कांग्रेस नेता तरूण राय ने इस मौके पर कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,आज हमारे देश ने वित्तीय क्षेत्र में जो प्रगति की है उसमें मनमोहन सिंह का योगदान भारत कभी नहीं भूलेगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने आसनसोल और दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्रों के औद्योगिक और वित्तीय विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज मनमोहन सिंह जैसा विनम्र, शिक्षित व्यक्ति तरूण रॉय का मानना ​​है कि देश के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित रहने वाले नेताओं की भारी कमी है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0