जमुड़िया थाने की पुलिस ने क्षेत्र में अवैध कोयले की तस्करी के खिलाफ मुहिम
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में एक जगह अवैध कोयले की तस्करी की जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंचकर एक डंपर सहित और कई तस्करी के सामान जप्त किए हैं.जमुड़िया थाना की माने तो मोबाइल ड्यूटी के दौरान विश्वस्त सूत्र से सूचना मिली कि बीजपुर जंगल,जमुड़िया में कुछ बदमाशों ने अवैध कोयले की चोरी कर रखी है. पास की कोलियरी और एक डंपर के जरिए उक्त अवैध कोयले की ढुलाई का प्रयास कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस बीजपुर जंगल के लिए रवाना हुइ । करीब 07.20 बजे बीजपुर जंगल पहुंचे पुलिस को वहां एक डंपर मिला.
वहां 10/12 लोग डंपर में कोयला लोड कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखते ही सभी बदमाश मौके से भागने लगे, हालांकि उन्हें पकड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वे वहां से फरार होने में सफल रहे.पुलिस ने जप्त कि गई डंपर कि दावेदार की तलाश की और उचित समय की प्रतीक्षा की लेकिन लोडेड कोयले के साथ डंपर नंबर JH10AQ-7654 के संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश करने के लिए कोई नहीं आया। जगह-जगह तलाशी भी ली, लेकिन कोयले या डम्पर के संबंध में कोई दस्तावेज या कागजात नहीं मिले। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिसि यह भी जांच करने में जुटी है कि क्षेत्र में धंधे को यहां कौन अंजाम दे रहा था इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?