जमुड़िया थाना की सफलता नाका चेकिंग के दौरान अग्निअस्त्र बरामद
जमुड़िया : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इस नाका चेकिंग अभियान से पुलिस को सफलता भी मिल रही है | बीते दिनों में कमिश्नरेट के कई थाना क्षेत्र में अपराधीक घटनाओं को अंजाम देने वाले कई शातिरो को पुलिस ने पकड़ा है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना के प्रभारी राजशेखर मुखर्जी के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्रे मे नाका चेकिंग अभियान चला रही थी इसी बीच पुलिस को एक तेज गति से आ रही एक चार पहिया वाहन पर शक हुआ | जिसमें कुछ युवक सवार थे | पुलिस को देखकर तीन युवक भाग गये | वही एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है | पुलिस ने जब उस चार पहिया वाहन की तलाशी ली तो पुलिस को उस गाड़ी से अग्निअस्त्र बरामद हुये | गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सहबाज़ अंसारी है जो आसनसोल के नियामतपुर का रहने वाला है | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है एवं इस घटना में और कौन-कौन शामिल है इसका पता भी पुलिस कर रही है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?