पुलिस की सक्रियता से चोरी के सामान सहित दो अपराधी गिरफ्तार
बांकुड़ा (अमन राय) :बांकुड़ा जिले के बांकुड़ा थाना द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसिया पेट्रोलिंग चलाइ जाती है. ताकि कोई भी शातिर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके. पुलिस की इस सक्रियता से कई मामलों में पुलिस को कामयाबी भी मिली है. ताजा मामला सामने आया है बांकुड़ा के रानीबांध इलाके में दो घर से मोबाइल, लैपटॉप, रुपया सहित कई चीजों पर अज्ञात शातिरों ने अपना हाथ साफ कर दिया. एवं रात का फायदा उठाकर निकल गए. पुलिस को इस विषय में खबर मिलते ही बांकुड़ा थाने के दो सिविक वॉलिंटियर जो मोबाइल ड्यूटी में तैनात थे प्रसनजीत पात्रा एवं सौरभ चक्रवर्ती के बुलंद हौसले की बदौलत महज एक घंटे में दो शातिरों को धर दबोचा. पुलिस के पूछताछ से उन दोनों ने अपने अपराध कबूल भी कर लिए है. इनके द्वारा चोरी किए गए सारे सामान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. इनको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस को मिली इस कामयाबी से इलाके में पुलिस की खासी प्रशंसा भी हो रही है. लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बड़ा है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?