आईएसपी में स्वच्छता अभियान के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
आसनसोल(अमन राय) : सरकार के निर्देशानुसार सेल-आईएसपी बर्नपुर में 2 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता का विशेष अभियान 3.0 चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान आईएसपी में विभिन्न गतिविधियां हुईं । स्वच्छता शपथ, पेंटिंग, गायन, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों की भागीदारी, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्कूलों में 30 मिनट का स्वच्छता कार्य, नुक्कड़ नाटक,स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता दौड़ का आयोजन, सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देना जैसे विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
बर्नपुर डेली मार्केट और गुटगुटपारा आदिवासी गांव में जनभागीदारी से सफाई अभियान चलाया गया। गुटगुटपारा आदिवासी गांव में सफाई अभियान के अलावा, वृक्षारोपण और चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 3.0 के तहत, भौतिक और ई-फाइलों की पहचान कर समीक्षा करना, स्क्रैप का निपटान, नियमों को आसान बनाना, स्वच्छता अभियान जैसी कई गतिविधियां भी की गईं। लगभग 13,964 भौतिक फ़ाइलें और 235 ई- फाइलों की समीक्षा की गई और कुल मिलाकर 13,785 भौतिक फ़ाइलें और 128 ई- फाइलों को बंद करने के लिए पहचान की गई।
लगभग 68,720 टन स्क्रैप सामग्री का निपटान किया गया, स्क्रैप निपटान से 6,85,30,236 रुपये की आय हुई, जिसके परिणाम स्वरूप 37,916 वर्ग फुट जगह भी खाली हुई। इसके तहत कुल मिलाकर 32 नियमों को सरल बनाया गया।
निदेशक प्रभारी बी पी सिंह ने इस अभियान के तहत किये गए सभी गुणात्मक कार्यों की प्रसंशा करते हुए आईएसपी समूह को अभियान की सफलता के लिए बधाई दी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?