बांकुड़ा थाना पुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार

बांकुड़ा थाना पुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार

बांकुड़ा (अमन राय) :आभूषण चमकाने वाले गिरोह से हो जाएं सावधान वरना आपके खून पसीने की कमाई से खरीदे गए आभूषण इस गिरोह के शातिर लेकर हो सकते हैं फरार.बांकुड़ा थाना पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर को गिरफ्तार किया है जो लोगों को आभूषण चमकाने के नाम पर उनके आभूषण लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते थे. बांकुड़ा थाना पुलिस को इसकी शिकायत मिल रही थी. इसी के तहत बांकुड़ा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर इस गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. पुलिस के इस अभियान में सुनील शा नामक एक शातिर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को इसके पास से कई चीजे बरामद की गई है. पुलिस अब इसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. और पुलिस अब इससे यह पता लग रही है कि इसके गिरोह में और कितने लोग हैं. और इनका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है. ताकि उन्हें भी पकड़ कर इस गिरोह को पूरी तरह निस्तो नाबूत किया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0