दुर्गापुर में भव्य कार्निवल 2022 का आयोजन मनमोहक झांकियां आंखों देखी

दुर्गापुर में भव्य कार्निवल 2022 का आयोजन मनमोहक झांकियां आंखों देखी

दुर्गापुर (अमन राय) : पश्चिम बंगाल की विश्व प्रसिद्ध दुर्गापूजा को यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक विरासत का सम्मान मिला. इसलिए पश्चिम बंगाल में इस बार का दुर्गा पूजा कुछ खास अंदाज में मनाया गया. आयोजकों में भी काफी उत्साह था. राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आर्थिक सहयोग कर इस खुशी को दुगना कर दिए. राज्य सरकार द्वारा पूजा के उपरांत कार्निवल निकालने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी. इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान कार्निवल 2022 का आयोजन दुर्गापुर में किया गया. इस भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी. इस बार 15 बड़े पंडालों के आयोजन करता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला . इस मौके पर मंत्री प्रदीप मजूमदार, मंत्री मलय घटक, सैल डीएसपी एवं इसको डायरेक्टर इंचार्ज बी पी सिंह, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा,आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम, जिला शासक एस.अरुन प्रसाद,डीएमसी प्रशासक आनंदिता मुखर्जी, डीसीपी अभिषेक गुप्ता, डीसीपी अभिषेक मोदी, डीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप एसएस, एसडीएम सौरभ चटर्जी, , डिप्टी मेयर एएमसी अभिजीत घटक, विधायक हरेराम सिंह, विधायक तापस बनर्जी, विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती सहित जिले के और कई अधिकारी गण उपस्थित थे.

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शंखनाद किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में मां दुर्गा के द्वारा असुर वध का नाटय, नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. आदिवासी महिला पुरुषों द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किया गया. इसके बाद एक-एक कर हिस्सा लेने वाले सभी क्लबों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत गई . भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी रूट मैप बनाई गई थी. कमिश्नरेट की पुलिस पूरी शिद्दत से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. आए हुए दर्शकों का कहना है इस कार्यक्रम को भव्य एवं स्मरणीय बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जो प्रयास किए हैं वह काफी सराहनीय है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0