चेतना नंद सिंह ने आसनसोल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक के रुप में कार्य भार ग्रहण किया

चेतना नंद सिंह ने आसनसोल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक के रुप में कार्य भार ग्रहण किया

आसनसोल(अमन राय) : श्री चेतना नंद सिंह ने आज मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), पूर्व रेलवे, आसनसोल का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री सिंह भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसईई) 1993 बैच के अधिकारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, ग्रीनफील्ड लोकोमोटिव प्रोजेक्ट, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने भारतीय रेलवे में मुख्य बिजली इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक)/ मेट्रो रेलवे, महाप्रबंधक/मेट्रो रेलवे/कोलकाता के सचिव जैसे कई पदों पर अपनी सेवाएं दी है।उन्हें पहले भी आसनसोल मंडल में काम करने का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1999 में आसनसोल मंडल में मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस/आसनसोल के रूप में भी कार्य किया है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0