पुलिस की तत्परता से मिली सफलता
बांकूड़ा(अमन राय ) : बांकूड़ा जिला पुलिस जहां एक और निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी पर तैनात है | वही पुलिस की ओर से समय समय पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है | इन दिनों चल रही माध्यमिक की परीक्षा को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है ताकी छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो | इसी बीच बांकूड़ा जिले के बेलियातोड़ एवं रानिबांध थाना क्षेत्र से यह खबर आई की नाबालिक लड़कियां घर से लापता है | पुलिस ने तुरंत तत्परता के साथ जांच शुरू कर दीया था. पुलिस की तत्परता से सफलता भी मिली . पुलिस ने दूसरे जिलों से दोनों नाबालिक लड़कियों को ढूंढ निकाला | बच्चियों को वापस पाकर के माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी | अभिभावकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास का काफी प्रशंसा किया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?