पिता के श्राद्ध के दिन बेटियों ने किया रक्तदान

दुर्गापुर (अमन रॉय ): डॉ बिधान चंद्र राय की सपनों की औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के बेनाचिटी स्थित गुरुद्वारा रोड निवासी प्रवीर बोस का हाल ही में निधन हो गया. स्वर्गीय प्रबीर बोस की दो बेटियां सुजा दे एवं रिज़ा रॉय ने अपने पिता के श्राद्ध के दिन विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से पालन किया. इस दिन उन्होंने एक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया साथ ही क्षेत्र के गरीब असहाय बच्चों को नए वस्त्र दान किए एवं भोजन भी करवाया गया. इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से कॉन्ग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण राय,आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर अरुनाबो भट्टाचार्य, इसके अलावा राजेश पालीत , सुतापा दास, के साथ ही और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने स्वर्गीय प्रवीर बोस के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए. इस अवसर पर तरुण राय ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और कहां दोनों बेटियों ने अपने दिवंगत पिता के श्राद्ध के दिन इस तरह जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से पालन कर दोनों ने एक नजीर पेश की है. श्री राय ने इस कार्यक्रम के माध्यम से रक्त दाताओं को शुभकामनाएं दी. वही कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर एजोन फाड़ी प्रभारी अरुनाबो भट्टाचार्य,ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया एवं दोनों बहनों द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की. इस कार्यक्रम के माध्यम से 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?