पुलिस की सक्रियता से जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे
बांकुड़ा(अमन राय ) : बांकुड़ा जिले के बेलियातोड़ थाना पुलिस अपराधिक घटनाओं के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है. नतीजन पुलिस ने कई शातिरो को धर दबोचा है.चाहे जुआड़ी हो या अवैध शराब पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है, क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को नहीं चलने दिया जाएगा. इसी बीच बीती रात थाने में एक अज्ञात फोन आया फोन रिसीव करते ही किसी व्यक्ति ने अपना नाम ना बताते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के चुंदुरिया में कुछ लोग जुआ का बोर्ड लगाए है इतना कहके ही उसने फोन काट दिया | यह खबर मिलते ही बेलियातोड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची | जहां से पुलिस ने 10 लोगों को जुआ खेलते रंगे हातो पकड़ा | घटनास्थल से पुलिस को एक स्कॉर्पियो गाड़ी,नगद राशि सहित अन्य जुए के समान बरामद हुए हैं | पुलिस अपराधियों को हिरासत मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?