पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

दुर्गापुर :आज दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है. इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर में भी जयंती पूरी सादगी के साथ बनाई गई. स्टील टाउनशिप के कनिष्क रोड रोटरी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.इस मौके पर इंटक के नेता राणा सरकार, सेबदल के चेयरमेन अमल हलदर, युवा कांग्रेस नेता अनुपम साई, कांग्रेस वकील सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता शिव प्रसाद पति, तुषार घोष, विजय बाउरी और अन्य उपस्थित थे।तरूण रॉय ने अपने भाषण में आज की परिस्थिति में इंदिरा गांधी की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने साहसपूर्वक कहा कि भाजपा देश को विभाजन की राजनीति की ओर ले जा रही है जो उनके रहते संभव नहीं होता। हम आज भी इस कठिन समय में उनके नेतृत्व को याद करते हैं।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?