पहली छमाही में आईएसपी का उत्पादन के सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आसनसोल(अमन राय) : इस्को इस्पात संयंत्र (आई॰एस॰पी॰) ने इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (H1) व दूसरी तिमाही (Q2) में उत्पादन के सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।13.5 लाख टन हॉट मेटल, 12.4 लाख टन क्रूड स्टील एवं 11.9 लाख टन बिक्री योग्य (सेल्येबल) स्टील बनाकर आई॰एस॰पी॰ ने पिछले वर्ष के सबसे बेहतर उत्पादन को पीछे छोड़ते हुए इस छमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया है।आई॰एस॰पी॰ के तीनों मिल - वायर रॉड मिल, बार मिल तथा यूनिवर्सल सेक्शन मिल ने भी इस छमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया है।कोक ओवन, बेस मिक्स उत्पादन एवं डिस्पैच के साथ-साथ सिंटर प्लांट ने भी पिछले वर्ष के छमाही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। सेल्येबल (बिक्री योग्य) स्टील डिस्पैच एवं पॉवर उत्पादन में पिछले सबसे बेहतर प्रदर्शन के मुकाबले इस छमाही में 12 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि अर्जित कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। निदेशक प्रभारी बी पी सिंह ने कर्मियों को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए आगे भी इसे जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?