ईसीएल की निदेशक कार्मिक ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा 

ईसीएल की निदेशक कार्मिक ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा 

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुति स्वाईं ने आज (14/06/2023) कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का औपचारिक दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल का विधिवत निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना, सेन्ट्रल मैगजीन हाउस, एमटीज़ हॉस्टल और बेलबाद साइडिंग का भी परिदर्शन किया। क्षेत्र में निदेशक महोदया का अभिनंदन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि औपचारिक निरीक्षण के पहले निदेशक (कार्मिक) ने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक

परिचयात्मक बैठक की और क्षेत्र के मानव संसाधन व श्रमशक्ति का विस्तार से जायज़ा लिया तथा इसे और सशक्त करने हेतु आवश्यक सुझाव दिये। औपचारिक निरीक्षण के पश्चात निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की टीम सशक्त टीम है और अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये जिनके शत प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने दिया। ग़ौरतलब है कि इस दौरे में निदेशक (कार्मिक) के साथ चिकित्सा सेवाएँ प्रमुख डॉ॰ उज्ज्वल मिश्र व महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री शैलेन्द्र सिंह की भी विशिष्ट उपस्थिति रही।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0