बांकुड़ा जिला पुलिस की नेक पहल

बांकुड़ा(अमन राय ) : बांकुड़ा जिला पुलिस के एसपी वैभव तिवारी पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं | वह जिले के हर पहुंलुओं पर लगातार मॉनिटरिंग किए हुए हैं | इतना ही नहीं अधिकारी एवं सिविक वॉलिंटियर का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है | इसके साथ ही इन दिनों पलक के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में जिले के गंगाजलघाटी थाना की ओर से "पलक"के तहत नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था | इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपना नेत्र जांच करवाया एवं जिन लोगों की ऑपरेशन की जरूरत है उन्हें ऑपरेशन भी करवाया जाएगा | इस कार्यक्रम के सहयोगी संस्था लोकेशवरानंदा आई फाउंडेशन थी | इस मौके पर डीएसपी एडीएम, बीडियो, थाना के इंस्पेक्टर सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?