बांकुड़ा पुलिस का दम डकैती की योजना को किया नाकाम

बांकुड़ा पुलिस का दम डकैती की योजना को किया नाकाम


बांकुड़ा(अमन राय ): बांकुड़ा जिला पुलिस की   पैनी नजर कहे या चाक-चौबंद व्यवस्था  जब भी कोई अपराधी किसी अपराध का प्रयास करते हैं तो उन्हें मुंह की खानी पड़ती है. ताजा मामला सामने आया है पुलिस की  सक्रियता ने एक बड़े डकैती होने से पहले ही शातिरो के मंसूबे नाकाम कर दिए. क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने जब देखा  बिष्णुपुर से सटे इलाके में कुछ अज्ञात व्यक्ति घूम रहे है  , जिनकी हरकतें बेहद संदिग्ध थीं. ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने इसकी सूचना अपने सीनियर को दी. तुरंत ही हर थाने ने अपने क्षेत्र में नाकों की जांच शुरू कर दी और मोबाइल वाहनों की संख्या कुछ और बढ़ा  दी गई।  पुलिस की इस मुस्तैदी से रंगे हाथों एक आरोपी को धर दबोचा. जो
रात मे 
करीब 3:30 बजे दीवार तोड़ने का प्रयास कर रहा  था.  हालांकि पुलिस को आता देख आरोपी भागने का प्रयास किया लेकिन तभी कुछ मील दूर अमडंगा चौकी का आरटी-वाहन बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ा और डकैती करने वाले डकैत गिरोह के एक सदस्य को  पकड़ लिया।
उसके पास से एक *इंप्रोवाइज्ड फायर आर्म* और 4 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम धारा सिंह (43) पिता स्वर्गीय रघुनाथ सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादरचके है। अपराध कबूल करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी के कुछ औजार बरामद हुए  है. पुलिस और आगे की जांच में जुटी हुई है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0