पुरुलिया जिला पुलिस की नेक पहल
पुरुलिया (अमन राय): आज के इस आधुनिक युग में कई तरह के यंत्र लोगों के रोजमर्रा की जरूरत बन गई है. इन्हीं में से एक है मोबाइल फोन आज लगभग हर बच्चे बूढ़े महिला, पुरुष के हाथों में मोबाइल देखने को मिल जाते हैं. एक समय था जब लोगों को मिलो दूर पीसीओ बूथ में फोन करने के लिए जाना पड़ता था. समय के साथ साथ बदलती टेक्नोलॉजी ने इस मोबाइल नुमा यंत्र के आ जाने से फ़ोन के साथ-साथ और कई महत्वपूर्ण कार्य इस माध्यम से लोग कर रहे हैं. लोगों के व्यस्त जीवन होने के कारण मोबाइल फोन गुम हो जाना या चोरी हो जाने की घटना भी सामने आ रही है. ऐसे में इस कष्ट को वही ज्यादा समझ सकते हैं जिनके साथ ये हादसा हुई है. ऐसे ही लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुरुलिया जिला पुलिस की एक नेक पहल ने मनो लोगों की जिंदगी में खुशियां दुगनी कर दी है. पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "प्राप्ती " योजना के तहत रिकवरी किए गए मोबाइल फोन को पुलिस उनके असली मालिक तक सौप भी रही है. ज्ञात हो कि पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा जनवरी की शुरुआत में इस साल के "प्राप्ती " योजना के तहत लगभग 400 मोबाइल उनके सही प्राप्त कर्ताओं को लौटाए जाने के बाद, आज "प्राप्ती " के दूसरे चरण में 273 मोबाइल अपने सही प्राप्तकर्ताओं को वापस कर दिए गए। मोबाइल तकनीक की मदद से, पुरुलिया जिला पुलिस नियमित रूप से जिले के विभिन्न हिस्सों में खोए हुए मोबाइलों को बरामद करती है और सही प्राप्तकर्ताओं को सौंपती है। आज के कार्यक्रम में जिला पुलिस लाइन में जिला पुलिस ने कागजात देखने के बाद मोबाइल के सही मालिक को सौंपा गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों एवं लोगों ने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस पहल की सराहना की. लाभुकों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी. सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?