डीवीसी डीएसटीपीएस में विश्व हिंदी दिवस का अनुपालन

डीवीसी डीएसटीपीएस में विश्व हिंदी दिवस का अनुपालन

 ‘हिंदी की प्रवृत्ति एवं  प्रकृति अत्यंत सहज है’ - परियोजना प्रधान सुनील प्रसाद
 
अंडाल(अमन राय): 10.जनवरी, 2023 को दामोदर घाटी निगम, इुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में विश्व हिंदी दिवस, राजभाषा संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन प्लांट स्थित दिव्यज्योति भवन के सम्मेलन कक्ष में किया गया। मुख्य अभियंता-।  व परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद, मुख्य अभियंता श्री मनोज कुमार ठाकुर व श्री संजय कुमार तथा मुख्य अतिथि प्रो. (डाॅ.) दामोदर मिश्रा, कुलपति, हावड़ा हिंदी विश्वविद्यालय और उप मुख्य अभियंता श्री एस.एन. सिंह ने सद्भावना मंगल दीप प्रज्ज्वलित किया। परियोजना की ओर से कुलपति महोदय को शाॅल ओढ़ाकर व राजभाषा प्रशस्ति फलक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियंता श्री मनोज कुमार ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद ने विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी मधुर भषा है। इसकी प्रवृत्ति एवं प्रकृृति अत्यंत सहज है। हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ विश्व के मानचित्र पर हिंदी को एक नया आयाम प्रदान करना ही विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है। आगे, उन्होंने अपील की कि हम अन्य भाषाओं को भी प्रमुखता के साथ सीखें और हिंदी के प्रसार के प्रति प्रतिज्ञाबद्ध होकर हिंदी में कार्य करें। राजभाषा संगोष्ठी सत्र के दौरान ‘हिंदी की वैश्विक व्यापकता’ विषयांतर्गत विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि प्रवक्ता प्रो. (डॉ..) दामोदर मिश्रा ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति से लेकर इसकी अंतर अंतरराष्ट्रीय पहचान तक के व्यापक स्वरूप पर विहंगम प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाषा मनुष्य का एक बहुत बड़ा आविष्कार है। आहरण की शक्ति के कारण ही भाषा समृद्ध होती है। व्यवहार से यह सदैव जिंदा रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदी प्रदेशों में हिंदी का उद्भव हुआ और बंगाल में उसे यौवन प्राप्त हुआ। बंगला भाषा से हिंदी का गहरा संबंध है। हिंदी के विकास में अन्य भारतीय भाषाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिंदी की महिमा अनंत और अपरंपार है। आज हिंदी की वैश्विक स्थिति बहुत ही मज़बूत है। उन्होंने अपने उद्गार- ‘हिंदी है हमारी अच्छी’ के सस्वर प्रस्तुति के साथ सबको संकल्पित होने के लिए प्रोत्साहित किया। हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ ने समारोह को संचालित किया। अंत में, मुख्य अभियंता श्री संजय कुमार ने समारोह में कुलपति महोदय के गौरवमय आगमन, उपस्थित मंडली व आयोजन समिति की सफल भूमिका के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुरस्कार वितरण : 07.01.23 को आयोजित हिंदी (राजभाषा) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के हिंदीतर भाषी वर्ग से प्रथम अभिषेक राय, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (सी व आई), द्वितीय श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, प्रबंधक (रसायन), तृतीय श्रीमती रुनु सरकार, कनिष्ठ अभियंता ग्रेड-। (सी व आई), हिंदी भाषी वर्ग से प्रथम राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (यां.), द्वितीय आकाश दीप, कनिष्ठ अभियंता (यां.), तृतीय श्री त्रिपुरारी, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (यां.) के अलावा एसई श्रीमती संजुलता मोहन्ती, सहा. रसायनज्ञ देबाशीष देबनाथ, एसडीई गौतम कुमार तथा शंकर कुमार यादव को सांत्वना पुरस्कार सहित राजभाषा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर सहायक सुशील सोरेन, हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ और ईई अमित कुमार ठाकुर को क्रम से अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह के प्लांट के बेस्ट ईम्प्लाई अ‍फ द मंथ के लिए प्रशस्ति-पत्र सहित एक-एक हजार नकद पुरस्कार प्रदान कर  स्म्मानित किया गया ।
उपस्थिति: समारोह में उप मुख्य अभियंता श्री अरिजित मजुमदार, श्री अक्षय कुमार व श्री राजेश कुमार लायेक, डीजीएम श्री बी. जोआरदार, एसई श्री अरुण कुमार सिंह, एसडीई श्री अखिलेश कुमार, डीडी श्री पात्रस हाँसदा सहित अधिकाधिक संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0