कार्यरत पुलिसकर्मियों को दिए गए चश्मे

पूर्व बर्दवान (अमन राय):चाहे भीषण गर्मी हो या भारी बारिश या फिर कहें किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा इन सभी मौकों पर चट्टान की तरह खड़े होकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करती है वह है पुलिस बल हर पल लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है. इनकी इसी तत्परता की वजह से आम लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं. पूर्व बर्दवान जिला पुलिस द्वारा ऐसे ही ग्राउंड जीरो पर ड्यूटी कर रहे जांबाज पुलिस कर्मियों के लिए एक कार्यक्रम के माध्यम से इनके कर्तव्य पालन के दौरान काम आने वाले कुछ महत्वपूर्ण चीजें जैसे पानी, छतरी एवं चश्मा इत्यादि दिए गए. इस कार्यक्रम में जिले के एसपी कमानाशीष सेन आईपीएस, एडिशनल एसपी कल्याण सिन्हा उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के माध्यम से तीन हजार कड़ी धूप से राहत के लिए चश्मा पुलिस कर्मियों एवं सिविक पुलिस को दिए गए. इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए लेंसकार्ट फाउंडेशन को पुलिस द्वारा धन्यवाद दिया गया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?