कमिश्नरेट के फरीदपुर थाना द्वारा सम्मान समारोह

कमिश्नरेट के फरीदपुर थाना द्वारा सम्मान समारोह

दुर्गापुर (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है. बीते सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से हो जाना इसका एक प्रमाण स्वरूप है. पुलिस द्वारा विभिन्न त्योहारों में सफल आयोजन के लिए आयोजन कर्ताओं को सम्मानित भी करती रही है. इसके अलावा पुलिस विभिन्न क्षेत्र के लोगों के उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मानित करती रही है.  इसी क्रम में फरीदपुर थाना(लावदोहा ) द्वारा  आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के  जरूरतमंद होप स्कूली बच्चों को  गर्म कपड़े  दिए गए. इसके अलावा विभिन्न पूजा पंडालों के  पंडाल,प्रतिमा, एवं लाइटिंग में श्रेष्ठ आयोजकों को सम्मानित किया गया. यही नहीं  फरीदपुर थाना पुलिस की सक्रियता से रिकवरी किए गए  दर्जनों मोबाइल हैंडसेट भी उनके असली मालिक को इस मंच के द्वारा उन्हें सौंप दिया गया. इसके साथ साथ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया.  इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एसीपी उमरअली मुल्ला   के अलावा सीआई. बी पिंटू साहा, दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर देवाजीत दत्तो, ईसीएल के  झांझरा जीएम एके शर्मा, समाजसेवी  सुजीत मुखर्जी एवं थाना प्रभारी  राजीव भट्टाचार्य सहित और भी  कई गणमान्य लोग सहित  पुलिसकर्मी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे.  पुलिस द्वारा सम्मान पाकर सभी ने पुलिस के इस  सम्मान समारोह आयोजन  के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर एसीपी उमर अली मुल्ला ने  कार्यक्रम में आए सभी को  धन्यवाद  दिए.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0