बेनिल्ली शोरूम अब दुर्गापुर में भी
दुर्गापुर : कौशिक एंटरप्राइज द्वारा दुर्गापुर के भिरिंगी स्थित बेनिल्ली शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ | उद्घाटन समारोह में उपस्थित थी दुर्गापुर की मेयर आनंदिता मुखर्जी,बेनिल्ली इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास झबख, कौशिक इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर कृष्णा भट्टाचार्य, कौशिक भट्टाचार्य के अलावा शोरूम के कर्मचारीगण | इस मौके पर शोरूम के डायरेक्टर कृष्णा भट्टाचार्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बाद अब दुर्गापुर में हमें यह कंपनी का डीलरशिप मिला है | इसके अलावा आसपास के जिले में भी बहुत जल्द यह शोरूम का उद्घाटन किया जाएगा |

दुर्गापुर मे यह शोरूम का ओपनिंग हुआ है | बाइक प्रेमियों को अब कोलकाता जाने की जरूरत नहीं है अब दुर्गापुर में ही उन्हें विभिन्न मॉडलों के बाइक मिल जाएंगे | इसके साथ ही ग्राहकों को सर्विस सेंटर की सुविधाएं भी मिलेगी ग्राहकों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है | वही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास झबख ने बताया पूरे भारतवर्ष में पचास से ज्यादा डीलरशिप सेंटर है. अब तक 20,000 से ज्यादा गाड़ियां लोगों ने खरीदी है. दुर्गापुर में कंपनी का सेंटर होने से शिल्पांचल के लोगों को यह गाड़ी आसानी से यही मिल सकती है. दुर्गा पूजा नजदीक है ऐसे में बाइक प्रेमियों के लिए आकर्षक बाइको से मौजूद शोरूम अपनी ओर आकर्षित जरूर करेगा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?