मातृ वंदना एवं शिक्षक दिवस समारोह

मातृ वंदना एवं शिक्षक दिवस समारोह

दुर्गापुर( अमन राय ): कहते हैं शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी औषधि है शिक्षा से पूरे समाज को विकसित किया जा सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए दुर्गापुर के पानागढ़ स्थित सुगम फाउंडेशन एवं पारस मणि केरियर क्लासेस के संयुक्त तत्वाधान में एवं एडीपीसी के सहयोग से शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर उन माताओं को सम्मानित किया गया जिनके कठिन परिश्रम से बच्चो ने सफलता प्राप्त की है और आज एक सम्मान की जिंदगी जी रहे हैं. शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष तौर पर जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें श्रीमती सुनीता सिंह जिनका एक बच्चा डॉक्टर एवं एक कर्नल है. श्रीमती बलजीत कौर इनका पुत्र नेवी में ऑफिसर है, दूसरा पुत्र इंजीनियर है.

श्रीमती अनीता शर्मा इनके दोनों बच्चे आज डॉक्टर हैं. श्रीमती किरण केसरी इनका एक पुत्र बैंक में अफसर है एवं दूसरा नेवी में है. सम्मान पाने वालों में एक ऐसी भी महिला थी जो एक विधवा होते हुए भी अपने हिम्मत एवं दृढ़ संकल्प से अतिरिक्त समय काम करके भी अपने बच्चे को नेवी में अफसर बनाया. श्रीमती रीता झा इनका पुत्र आज नेवी में है. इसके अलावा श्रीमती जयश्री सेन को भी सम्मानित किया गया. आज वह काकसा ब्लॉक में चीफ नर्सिंग स्टाफ है. सम्मान पाने वालों में पार्थो राय भी है जिनके उल्लेखनीय कार्य की वजह से उन्हें सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आदरणीय श्री राम शंकर सिंह, एवं एच एस कोहली ( समाजसेवी) उपस्थित थे. सुगम फाउंडेशन एवं पारस मणि क्लासेस के सदस्यों ने अतिथियों को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में बतौर अतिथियों में उपस्थित थे सुमन कुमार जयसवाल (एसीपी), तुहिन चौधरी (एसीपी),प्रेरणा दे ( वीडियो काकसा), संदीप चटराज (इंस्पेक्टर इंचार्ज )काकसा थाना, प्रबीर कुमार दास (इंस्पेक्टर आरपीएफ), विप्लव मंडल (बी.एम.ओ.एच) , मोइनुल हक (थाना प्रभारी बुदबुद),प्रसनजीत बसाक (प्रभारी काकसा ट्रेफिक गार्ड), संदीप सोम (प्रभारी बुदबुद ट्रेफिक गार्ड), कौशिक घोष (एएसआई आरपीएफ) आदि उपस्थित थे. संस्था द्वारा अतिथियों को उत्तरीय एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की.

पूरे कार्यक्रम के आयोजन में उमेश मिश्रा, संतोष साहू, नरोत्तम सिंह, राजा शर्मा, राहुल अग्रवाल की अहम भूमिका रही. इस अवसर पर पारस मणि केरियर क्लासेस के संस्थापक उमेश मिश्रा ने कहा कि मां एक ऐसी शिक्षिका है जिसके संस्कार एवं ज्ञान से बच्चे सफलता प्राप्त करते है, जो समाज को नई दिशा देते हैं. इन लोगों को सम्मानित कर हमें गौरवान्वित महसूस हो रहा है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
5
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1