ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बेलबाद कोलियरी में साइकिल रैली

मिशन लाईफ़ लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट के तहत हुआ आयोजन

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे सप्ताह विविध आयोजन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज क्षेत्र की बेलबाद कोलियरी में एक जागरुकता कार्यक्रम-सह- साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें कोलियरी कर्मियों के साथ उनके बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस बारे में बताते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि इस साइकिल रैली के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि यदि हम बाईक अथवा कार का उपयोग कम करके यथासंभव साइकिल का उपयोग करें तो इससे हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को सहेज सकते हैं। वहीं, बेलबाद कोलियरी के अभिकर्ता श्री आर. आर. कांत ने बढ़ते प्रदूषण के कारणों और इसे कम करने के उपायों से सभी को अवगत किया। वहीं, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु सचेष्ट रहने का निवेदन किया। इस अवसर पर बेलबाद कोलियरी के प्रबंधक श्री बी. टी. बनर्जी, श्री विष्णु कुमार विष्णु, श्री जे. एस. पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?