मैथन पर्यटक मार्ग पर तरुण द्वार का विधिवत उद्घाटन
सलानपुर ( संवाददाता):अमूमन दिसंबर, फरवरी के महीने में विभिन्न पिकनिक स्थल पर लोगों की काफी भीड़ देखी जाती है. लोग अपने सगे संबंधी दोस्तों के संग विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर जाकर खानपान एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं. विभिन्न पिकनिक स्थलो के साथ-साथ मैथन डैम मे भी पर्यटकों का काफी हुजूम जमा होता है. और इसी को ध्यान में रखते हुए आसनसोल कारपोरेशन के मेयर विधान उपाध्याय ने मैथन पर्यटक मार्ग पर तोरण द्वार का उद्घाटन किया. बीते शनिवार की संध्या हुए इस उद्घाटन समारोह में आसनसोल कारपोरेशन के मेयर विधान उपाध्याय के अलावा जिला परिषद कर्माध्यक्ष सह सलानपुर तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला सिंह, आई एन टी टी यू सी ब्लॉक अध्यक्ष सह तृणमूल कांग्रेस तेंदुआ अंचलिक कमेटी सभापति मनोज तिवारी के अलावा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. तोरण द्वार स्थित पर्यटकों के स्वागत करते राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं आसनसोल कारपोरेशन के मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय की तस्वीर लगी हुई है. इस अवसर पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देश अनुसार पर्यटन स्थल पर पर्यटको को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश का यह पालन किया गया है. प्रशासन की सहायता से यहां सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह पुख्ता की गई है. यहां दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने आते हैं. प्रशासन द्वारा भी पूरी विधि व्यवस्था पर नजर रखी गई है. महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?