यूको बैंक ने अब तक का सर्वाधिक वार्षिक निवल लाभ अर्जित किया

दुर्गापुर(अमन राय) :यूको बैंक ने वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 312.18 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 581.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जिसमें साल-दर-साल 86.19% की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च-23 को समाप्त वर्ष के लिए शुद्ध लाभ बढ़कर रु.1,862 करोड़ हो गया जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक शुद्ध लाभ भी है। वैश्विक कारोबार 31.03.2022 के रु. 3,53,850.24 करोड़ की तुलना में 31.03.2023 को बढ़कर रु. 4,10,967.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें वर्ष-दर-वर्ष 16.14% की वृद्धि हुई है। यह भी बैंक के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है। 31.03.2023 को समाप्त वर्ष के दौरान उच्चतम निवल ब्याज आय (एनआईआई) भी हुई। 31.03.22 को समाप्त वर्ष के एनआईआई रु. 6472.95 करोड़ की तुलना में बढ़कर 31.03.2023 को समाप्त वर्ष रु. 7343.13 करोड़ हो गई। इस प्रकार, ऋण पुस्तिका में स्वस्थ वृद्धि और अग्रिमों पर बेहतर प्रतिलाभ से 13.44% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में अर्जित रु. 1652.39 की तुलना में वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में एनआईआई रु.1972.12 करोड़ रहा। वैश्विक जमा राशि 31.03.2022 के रु 2,24,072.90 करोड़ की तुलना में 31.03.2023 को बढ़कर रु 2,49,337.74 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंची । इसमें वर्ष-दर-वर्ष 11.28% की वृद्धि हुई है।
लोन बुक 31.03.2022 के रु. 1,29,777.34 करोड़ की तुलना में 31.03.2023 को रु. 1,61,629.45 करोड़ रहा। वर्ष-दर-वर्ष इसमें 24.54% की वृद्धि हुई है।
संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, सकल एनपीए 31.03.2022 रु. 10,237.43 करोड़ (7.89%) की तुलना में 31.03.2023 को घटकर 7,726.46 करोड़ (4.78%) हो गया, इस प्रकार इसमें वर्ष-दर-वर्ष 311 आधार बिंदु की कमी देखी गई।
निवल एनपीए भी 31.03.2022 के रु. 3,315.78 करोड़ (2.70%) से 31.03.2023 को 141 आधार अंक कम होकर रु. 2,018.02 करोड़ (1.29%) रह गया।
प्रावधान कवरेज अनुपात 31.03.2022 को 91.44% से बढ़कर 31.03.2023 को 94.50% हो गया, जिससे वर्ष-दर-वर्ष 306 आधार बिंदु की वृद्धि दर्ज की गई।
पूंजी पर्याप्तता अनुपात 31.03.2022 के 13.74% से बढ़कर 31.03.2023 को 16.51% हो गया। इस प्रकार इसमें 277 आधार अंकों की वृद्धि हुई। टियर -1 अनुपात 31.03.2022 को 10.97% था जो 31.03.2023 को 13.96% हो गया है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?