रोटरी क्लब ऑफ़ दुर्गापुर एमएमसी की ओर से कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ऑफ़ दुर्गापुर एमएमसी की ओर से कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम

दुर्गापुर(अमन राय) : रोटरी क्लब ऑफ़ दुर्गापुर एमएमसी की ओर से विगत तीन दिनों से जरूरतमंदों में कृत्रिम अंग बाटे गये | यह कार्यक्रम रोटरी क्लब के कार्यालय प्रांगण में किया गया | इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को कृत्रिम अंग के साथ भोजन के भी पैकेट दिए गए | इस कार्यक्रम में बांकुडा,मेदिनीपुर,पुरुलिया बीरभूम और बर्दवान से लोग उपस्थित थे | कुल 109 कृत्रिम अंग वितरित किये गये | इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कल्पना मिस्त्री,सचिव रूबई वासु ठाकुर, अनिमेष मिस्त्री, डॉक्टर आशीष चटर्जी,सुमन शर्मा,बिपलब बसु ठाकुर आदि सदस्यगण उपस्थित थे | लाभार्थियों में कृत्रिम अंग पाकर काफी खुशी देखी गई एवं उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिया | गौरतलब है की रोटरी क्लब ऑफ़ दुर्गापुर एमएमसी की ओर से समय-समय पर विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0