सम्मान के संग पालन किया गया नेताजी का जन्म जयंती दिवस

सम्मान के संग पालन किया गया नेताजी का जन्म जयंती दिवस

दुर्गापुर (अमन राय ) :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती अनुमंडल शासक दुर्गापुर कार्यालय परिसर में पूरे धूमधाम से मनाई गई.इस अवसर पर दुर्गापुर अनुमंडल शासक डॉ. सौरभ चटर्जी के अलावा और कई अधिकारी गण उपस्थित थे. इस अवसर पर एसडीएम सौरव चटर्जी ने नेताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उपस्थित अधिकारीगण एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण एवं पुष्प भेंट किए. छात्राओं द्वारा मनमोहक संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल प्रशासन, दुर्गापुर एवं अनुमंडल सूचना एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया.

इस अवसर पर एसडीएम डॉ सौरव चटर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वीरगाथा उनके पराक्रम एवं उनकी देशभक्ति पर अपने विचार रखे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0