रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

सालानपुर(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नररेट के सालनपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस द्वारा दुर्गापूजा को देखते हुए इलाके में विशेष पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है | इस बीच पुलिस को यह खबर मिली कि कुछ शातिर अपराधी एनपीटीसी रोड पर घूम रहे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है | पुलिस ने जब मौके वारदात पर पहुंचा तो दो शातिर पकडे गये एक भाग ने में सफल रहा | आरोपियों की पहचान जयंत दीवार उर्फ लालटू और जामताड़ा निवासी विश्वजीत चक्रवर्ती है | वहीं पकड़े गए दोनों आरोपी के पास से पुलिस को अग्निअस्त्र गोलियां सहित विभिन्न प्रकार के आपराधिक सामान बरामद हुए हैं | पुलिस अब आरोपियों को हिरासत में लेकर इनके ट्रेक रिकॉर्ड खगाल रही है | इसके साथ पुलिस इनके गैंग के बाकी शातिरो की भी तलाश में लग गई है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0