ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

साकतोड़िया(अमन राय) : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से फरवरी माह, 2024 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 29.02.2024 को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से तीन अधिकारी तथा सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री एसी सिन्हा महाप्रबंधक (कार्मिक), श्री असित कुमार घोष मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), श्री विकास सरकार - मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) एवं कर्मचारियों में श्री रणबीर कुमार सिंह वरिष्ठ लिपिक, श्री समापती लायक वरिष्ठ निजी सहायक, श्री दीपांकर लाहिरी एस.टी.आई., श्री कृष्नेन्दु मुखर्जी अधीक्षक परिवहन(टी), श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी यांत्रिकी फीटर, श्री एमडी अनवर तथा श्री राधा कृष्ण सिंह शामिल हैं।सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने कंपनी में अपने द्वारा दिये गए योगदान व अपने कार्यकाल के अनुभव को सभी उपस्थितगण के साथ साझा किया, एवं कंपनी को धन्यवाद व्यक्त किया।मुख्यालय की भांति ईसीएल के विभन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए गए।उक्त कार्यक्रम में ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि रॉय की गरिमामयी उपस्थिती रही एवं उन्होंने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी में दिये गए योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0