वंदना पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

दुर्गापुर :बांदना पर्व भारत के झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा राज्यों में आदिवासियों द्वारा मनाए वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। प्राकृतिक व कृषि से जुड़ा यह पर्व पश्चिम बर्दवान में भी आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जा रहा है. इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान जिले के बल्लबपुर में आदिवासियों के बंदना उत्सव के अवसर पर स्थानीय आदिवासियों के निमंत्रण पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता तरुन रॉय उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय जनजातीय लोगों ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार तरूण राय का स्वागत किया गया । इस उत्सव में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुकुमार खान भी उपस्थित थे. इस अवसर पर तरून राय ने अपने हाथों से जगतमंद आदिवासी महिलाओं को सर्दी के कपड़े वितरित किये।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?