सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ

दुर्गापुर  -दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र में “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी “ के मुख्य बिंदु पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में, विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम से समापन हुई ।

श्री सुकुमार साहा वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान ,डीवीसी डीटीपीएस दुर्गापुर के उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को परिष्कृत किया गया।  

दिनांक 27 अक्टूबर को डीटीपीएस के शक्ति भवन के समक्ष अंग्रेजी , हिंदी व बांग्ला में सत्यनिष्ठा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । 

28 अक्टूबर को स्लोगन प्रतियोगिता डीवीसी कर्मचारियों एवं कांट्रेक्टर वर्कर्स के लिए।  

29 अक्टूबर को डीवीसी डीटीपीएस के सीएसआर के अधीन गांव सुकांतोपल्ली में गाँव वासियो के साथ “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी “ के तहत भ्रस्टाचार के विरुद्ध पर एक आयोजित कार्यक्रम सफल हुआ । श्री बासुदेव मंडल उप महाप्रबंधक महोदय ने कहे की भ्रष्टाचार से समाज से लेकर देश के विकाश में बाधा होती है। श्री समीम अहमद सीएसआर अधिकारी तथा श्री चंडी मुख़र्जी उपस्थिति थे।     

30 अक्टूबर को श्री श्री प्रेमानंद महाराज इस्कॉन मंदिर के मुख्य वक्ता “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी “ के तहत भगवत गीता की शरण , सतत जीवन , स्वच्छ भावना , सत्य पथ पर चलना और धर्म की शिक्षा से आज के जीवन की सत्य निष्ठा की आवश्यकता और देश की कानून को पूर्ण पालन से ही एक मात्र सुखी जीवन व वैभव राष्ट्र बना सकते है । 

31 अक्टूबर को डीवीसी डीटीपीएस प्लांट गेट से महा मायाबाजार तक पद यात्रा के माध्यम से “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी “ भ्रस्टाचार के विरुद्ध कार्य करने की लोगो में प्रचार प्रसार किया गया। तदपश्चात डीवीसी डीटीपीएस के उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा शक्ति भवन के समीप “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी “ के थीम पर भ्रस्टाचार के विरुद्ध पर एक नुक्कड़ नाटक श्रीमती मधुमिता साहा की परिचालन से संपन्न हुई। 1 नवंबर को डीवीसी डीटीपीएस उच्च विद्यालय एवं अंगदपुर उच्च विद्यालय में “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी “ के विषय में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी ।3 नवंबर सायं 4 बजे डीवीसी डीटीपीएस के मुख्या अभियंता के कांफ्रेंस हॉल 

में पुरस्कार वितरण और सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। सभी प्रतिभागी डीवीसी कर्मचारियों और छात्रों को भी पुरस्कार दिए गए जिन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित बांग्ला , हिंदी और अंग्रेजी भाषा में स्लोगन , लेखन , अंकन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

समारोह की अध्यक्षता श्री सुकुमार वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान डीवीसी डीटीपीएस दुर्गापुर ने की। डॉ श्री रजित भट्टाचर्जी , प्रिन्सिपल चीफ मेडिकल अफसर , श्री समीर कुमार साहा डीजीएम एडमिन, , श्री बासुदेब मंडल डीजीएम इलेक्ट, श्री सुदीप्त पांजा, श्री पलाश रॉय , श्री अनिल झा , श्रीमती ऋचा मोध सहित इस कार्यक्रम में डीवीसी के अधिकारी-कर्मचारी, डीवीसी एचएस स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे.

 डीटीपीएस के सतर्कता अधिकारी श्री हरसित बिस्वास के सहयोग से तर्कता जागरूकता सप्ताह एवं पुरष्कार वितरण सफलतापूर्वक किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0