पांडेश्वर क्षेत्र में चाय पर चर्चा निरंतर जारी

पांडेश्वर क्षेत्र में चाय पर चर्चा निरंतर जारी

 पांडेश्वर: तृणमूल सुप्रीमो एवं राज्य की मुख्यमंत्री ने 21 जुलाई शहीद दिवस के मंच पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र के मोहल्ले में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.इसी आदेश का पालन करते हुए पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने अपने क्षेत्र में चाय पार्टी के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं एवं उनका समाधान करने का प्रयास भी कर रहे हैं. इसी क्रम में खोट्टाडीही कोलियरी सुखबाजार क्षेत्र में चाय पार्टी आयोजित की गई थी।इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह था। इस कार्यक्रम को लेकर विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश से प्रेरित होकर हम चौबीसों घंटे आम ​​लोगों के साथ हैं इसलिए जनता की सुविधा के लिए जनता की नेता मां माटी ने जाने का आदेश दिया है. लोगों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए घर-घर जाकर सभी नेता व कार्यकर्ता इसका पालन करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को उम्मीद है कि लोगों को पर्याप्त लाभ होगा। हालांकि विधायक ने कहा कि पांडबेश्वर विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले में प्रतिदिन कार्यक्रम होगा, इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0