सीआईएसएफ जवानों ने निकाली जागरूकता रैली
दुर्गापुर (अमन राय):सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोगो में जागरूकता के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई डी एस टी पी एस अंडाल से उप कमांडेंट समरेश कुमार , सहायक कमांडेंट जनार्दन मण्डल , निरीक्षक गौतम हाज़रा, आर.के महारना , प्रधान आरक्षक गौतम घोष , मनोज कुमार दे तथा डी एस टी पी एस अंडाल बल सदेस्य ने डीटीपीएस कॉलोनी मायाबाजार, इस अवसर पर दुर्गापुर मे जागरूकता के लिए साइकल रैली का आयोजन किया गया था. इसके माध्यम से लोगो मे “राष्ट्रिय एकता दिवस ” के बारे मे बताया तथा लोगों में पर्चे भी बांटे गए ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?