सीआईएसफ ने चलाया जागरूकता अभियान "हर घर तिरंगा"
दुर्गापुर :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने की अपील केन्द्र सरकार की ओर से हो रही हैं । विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से भी यह अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत डीवीसी के दुर्गापुर ताप विद्युत केन्द्र के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा मार्चपास्ट किया गया जिसमें डीटीपीएस हाई स्कूल के शिक्षकगण तथा लगभग 300 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए । मार्चपास्ट हाई स्कुल से प्रारंभ हुआ जो कि शिवकाली मंदिर , तेतुलतला शनि मंदिर , न्यु कॉलोनी के रास्ते होते हुए पुनः डीटीपीएस हाई स्कुल पर समाप्त हुआ , इस दौरान विधार्थियों द्वारा जय हिन्द और वंदे मातरम के नारे लगाए गए. हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में कमाण्डेंट महोदय , श्री संजीत कुमार द्वारा प्रधानाचार्य शिक्षको एवं विधार्थियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज का जीवनशैली में महत्व बताया गया. कमाण्डेंट महोदय द्वारा बताया गया कि हमें राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगो के अनुरूप जीवन में साहसी , सशक्त ईमानदार तथा समृद्धशील बनना चाहिए. अभियान के तहत जागरूक करते हुए लोगों तथा विद्यार्थियों को अपने - अपने घरों , स्कुल , कॉलेजों , कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा उसका सम्मान करने का आग्रह किया गया । इस दौरान विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को लगभग 400 तिरंगों का वितरण किया गया । कार्यक्रम के दौरान स्कुल के प्रधानाध्यापक श्री मनीष कुमार पाठक , सहायक कमाण्डेंट , श्री जनार्धन मण्डल , इंस्पेक्टर ए. एन. प्रमाणिक , इंस्पेक्टर एस.सी. बेहरा उप निरीक्षक के.एस. राठौड़ तथा सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र वर्मा सम्मिलित हुए ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?