मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से नवाजे गए दो सिविक वॉलिंटियर

मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से नवाजे गए दो सिविक वॉलिंटियर

बांकुड़ा (अमन राय ):बांकुड़ा जिले की बड़जोड़ा थाना पुलिस के  दो सिविक वॉलिंटियर को मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से नवाजा गया. सुब्रतो सीट एवं प्रदीप हजरा  को बांकुड़ा जिला पुलिस के एसपी वैभव तिवारी  आईपीएस ने  इन्हें पुरस्कार   प्रदान किया.यह पुरस्कार इनके  ड्यूटी के प्रति पूरी  निष्ठा को देखते हुए दिया गया है. कुछ महीने पहले दुर्गापुर बैंराज स्थित यह दोनों ड्यूटी पर तैनात थे. उसी समय इन्हें खबर मिली एक वृद्धा  महिला पुल से पानी में कूद गई है.  खबर मिलते ही इन दोनों ने देर ना करते हुए तुरंत उस जगह पर पहुंचे और कूद पड़े उस महिला की जान बचाने के लिए. और इन दोनों की कड़ी मेहनत  एवं सूझबूझ के चलते आखिरकार महिला की जान बच गई. दोनों सिविक वॉलिंटियर को पुरस्कार स्वरूप एक-एक  लाख रुपया  का चेक प्रदान किया गया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0