कोकओवन थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन के कोकओवन थाना पुलिस जब क्षेत्र में गस्त लगा रही थी तो पुलिस को इस बात की खबर मिली कि कुछ युवक दुर्गापुर बस स्टैंड के पास घूम फिर रहे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है | पुलिस जब मौके पर पहुंची और उन युवकों से बातचीत की तो पुलिस को संदेह हुआ | पुलिस ने जब उनके बैंग खांगाले तो पुलिस को उनके बैग से 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई | जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है | पुलिस दोनों आरोपियों के हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |पुलिस इस बात का पता लग रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाया गया इसे कहा सप्लाई करना था | इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है पुलिस पूरे विषय की पड़ताल कर रही है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?