सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीएसटीपीएस द्वारा अंडाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि शुल्क श्रवण शक्ति परीक्षण शिविर एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

• कान शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक- सुधीर कुमार झा

• चयनित 206 रोगियों के लिए मुफ्त में श्रवणशक्ति परीक्षण एवं श्रवण यंत्र वितरण स्कैनएक्स दुर्गापुर के कुशल डॉक्टरों द्वारा किया गया

अंडाल(अमन राय) : माननीय चेयरमैन डीवीसी के निर्देश और मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुधीर कुमार झा के मार्गदर्शन में डीवीसी, डीएसटीपीएस अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत निःशुल्क श्रवण शक्ति परीक्षण शिविर का आयोजन स्कैनएक्स दुर्गापुर के द्वारा एवं डीएसटीपीएस की मेडिकल यूनिट के साथ अंडाल ग्राम पंचायत एमिस अंडाल , मानविक कजोरा , इंडियन स्काउट गाइड फ़ेलोशिप पश्चिम बर्दवान के सहयोग से डीगनाला गांव में किया गया। जहां मुफ्त में करीब 206 मरीजों का ऑडिमैट्री टेस्ट किया और चयनित 190 रोगियों के लिए मुफ्त में सुनने की मशीन की व्यवस्था आगामी सोमवार को की जाएगी। शिविर का उद्घाटन डीएसटीपीएस डीवीसी के परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा , जीएम एफजीडी श्री सुखदेव खान, डीजीएम (एचआर) श्री अरिजीत मजूमदार, एमओआईसी डॉ डी दास, बीडीओ अंडाल श्री दीपांजन दत्तो कर्माध्यक्ष जिला परिषद मिनाती हाजरा, कंचन मित्रा, प्रधान अंडाल ग्राम पंचायत श्रीमती सरस्वती बाउरी, उप प्रधान अंडाल श्री सुधीन पांडे, श्री चिरंजीब रॉय, स्कैनएक्स से श्री सुबीर दास ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई | कार्यक्रम में 206 मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी, स्क्रीनिंग (ऑडियोमेटरी टेस्ट) के बाद सोमवार को सभी को उपयुक्त श्रवण यंत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीद से अधिक 190 मरीजो को श्रवण यंत्र देने के लिए चयनित किया गया,परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा ने निगम द्वारा चलए जा रहे बहुआयामी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि डीवीसी डीएसटीपीएस विगत वर्षों से परियोजना के आस पास के गांव में चला जा रहे नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ी आबादी को विकास व उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में संरचनात्मक ठोस पहल कर रहा है उन्होंने कहा की कान शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक है इसीलिए डिवीसी पहली बार अंडाल मे कान की समस्या का समाधान के लिए इस तरह का शिविर का आयोजन किया है ताकि आसस पास के इलाके के सभी वरिष्ठ नागरिकों की सुनने की समस्या का उचित समाधान कारेने मे डिवीस सहयोग दे सके। बीडीओ अंडाल श्री दीपंजन दत्तो ने कहा की डीवीसी के डीएसटीपीएस इकाई का सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम छेत्र के हर तबके के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है जो सराहनीय है । डीवीसी के इस कदम की सबको बढ़ा चढ़ कर सहयोग देना चाहिए डिवीसी पहली बार इस तरह का कार्यक्रम अंडाल में कर रही है एयर लोगो मे कफज उत्साह है और बेसब्री से इंतजार हैं , डिवीस का यह कार्य वाकई सराहनीय है | कार्यक्रम का सफल सञ्चालन पूर्व प्रधान अंडाल ग्राम पंचायत श्री चिरंजिब रॉय , प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद, डिवीसी डॉक्टर श्री देबाशीस दास , रजत कान्ति खाटुआ , एमिस अंडाल की पूरी टीम मानविक काजोरा की पूरी टीम और इंडिया स्काउट गाइड फेलोशिप पश्चिम बर्दवान के पूरे टीम का भरपूर सहयोग रहा इसीलिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो पाया
Click Here to Visit
What's Your Reaction?