25 लोगों ने डीवीसी डीटीपीएस अस्पताल में किया रक्तदान

दुर्गापुर(अमन राय) : डीवीसी अस्पताल डीटीपीएस दुर्गापुर में आज डीवीसी और बरजोरा सूपर स्पेसलिस्ट अस्पताल , बाँकुरा , मिलकर लगाए गए रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर डीवीसी डीटीपीएस के महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान श्री मलय बल , ने द्वीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किए ।पुष्प गुच्छ से सभी को स्वागत किया गया तथा परियोजना प्रधान महोदय ने रक्त दान केंद्र को फ़ीता काट कर सुचारु रूप से प्रारम्भ किया गया । 20 पुरुष तथा 5 महिला (जिसमें कुछ महिला प्रायः रक्त दान करते रहते है ) रक्त दान शिविर में रक्त दान किए।प्रथम रक्त दान उप महाप्रबंधक श्री प्रसांतो धावा ने किए ।
रक्त दान शिविर का आयोजित समारोह के संबोधन में महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री मलय बल ने कहा कि रक्तदान महादान है , आप सभी जो महानुभाव लोग रक्तदान किए फलतः आप अनेक लोगों के जीवन रक्षा भी किए ।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक श्री प्रसांतो धावा, डॉक्टर रोजित भट्टाचार्य , डॉक्टर श्री मती दीपिका राय , डॉ चिन्मोय माज़ी , बरजोरा सूपर स्पेसलिस्ट अस्पताल के डाक्टर श्रीमती नबनिता बर्मा ,श्री सरजु भट्टाचार्य , श्रीमती पम्पा महतो , श्री सूखेंदु मंडल , सेफ़्टी , श्री के पी सिंह भू सम्पदा अधिकारी , श्रीमती शुक्ला बिस्वास , श्रीमती बंदना माज़ी , नर्स ,श्री बरुन पांजा , श्री प्रफुल्ल माज़ी , श्री ज़हर राम , श्री चण्डी मुखर्जी , श्री अभय साईं इस रक्त दान शिविर में सहयोग किए ।श्री समिम अहमद सामाजिक दायित्व अधिकारी के सू परिचालन से रक्तदान शिविर सफल हुआ ।फ़ोटो व समाचार श्री कौशिक बनर्जी , सूचना व जन सम्पर्क ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?