सीएसआर डीवीसी अंडाल द्वारा श्रीरामपुर के स्कूल में नि शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन १०० बच्चो का हुआ चेकअप

सीएसआर डीवीसी अंडाल द्वारा श्रीरामपुर के स्कूल में नि शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन १०० बच्चो का हुआ चेकअप

अंडाल(अमन राय) ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य देखभाल सीएसआर डीएसटीपीएस की सामाजिक एवं आर्थिक विकास के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। डीवीसी डीएसटपीएस के मेडिकल विंग के माध्यम से मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा निरंतर उपचार एवं जागरूकता कार्यक्रम से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और सीएसआर की इस स्वास्थ्य गतिविधि से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। खासकर श्रीरामपुर ग्राम पंचायत में गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वालो की अधिकता है और यहाँ डीवीसी के स्वास्थय सुविधा पर ग्रामीणों की निर्भरता है। मेडिकल मोबाइल यूनिट साप्ताहिक आधार पर (सप्ताह में 5 दिन) 04 आउटरीच केंद्रों पर जाकर ग्रामीणों को बाहरी उपचार प्रदान कर रही है एवं मुफ्त दवाइयां दी जा रही है। 4 समूहों में लगभग 20000 आबादी वाले गांवों को शामिल किया गया है। अंडाल के आसपास के गांवों में सीएसआर डीएसटीपीएस के तहत स्वास्थ्य विकास गतिविधियों के क्रम में, श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के ३ प्राथमिक विद्यालय के करीब १०० बच्चो के लिए नि: शुल्क नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 22 जुलाई २०२३ को श्रीमापुर प्राइमरी हेल्थ सेण्टर में सीएसआर के तहत डीएसटीपीएस डिस्पेंसरी और चिर परिचित डेंटल सर्जन रानीगंज डॉक्टर के बी गांगुली के सहयोग से श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित किया गया , जिसमें डॉक्टर गांगुली द्वारा ३ प्राइमरी , जूनियर हाई स्कूल के करीब १०० छात्रों को दांत खराब कर देने वाली मीठी चीजों से बचने और चॉकलेट व टॉफी का कम सेवन करने की सलाह दी और कहा कि हम रोजाना जिदगी में दिन में केवल एक बार ही ब्रश सुबह करते हैं, जबकि खाना खाने के बाद भी हमें ब्रश करना चाहिए, क्योंकि खाने के कुछ पदार्थ हमारे दांतो के बीच रह जाते हैं जिनका बाहर निकलना बेहद जरूरी होता है। डॉक्टर ने प्रत्येक बच्चो के दांत देखे और उचित दवा दाँत साफ़ रखें की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पश्चिम बर्दवान जिला परिषद् को मेंटर श्री जगत्पति मित्र ने कहा अगर हम दांटी ठीक से सफाई नहीं करेंगे तो खाने के अंश दांतों के बीच रह जाएंगे तो कीटाणु बनकर हमारे दांतों को खराब करेंगे। डीवीसी डीएसटीपीएस डिस्पेंसरी, के डीसीएमओ डॉक्टर किशन मंडल के दिशा निर्देश में डॉक्टर डी दास की अगुवाई में डॉक्टर के बी गांगुली , फार्मासिस्ट टीम द्वारा स्कूल के विभिन्न क्लास के आयु वर्ग 4-9 वर्ष के बच्चों को दांत के विभिन्न समस्या को अच्छी तरह से देखा एवं बच्चों को उचित सलाह और मुफ्त में दवा एवं स्नैक्स पैकेट एवं ब्रश करने के लिए टूथ ब्रश , टूथ पेस्ट एवं टंग क्लीनर प्रदान किया गया

स्कूली बच्चों के स्वस्थ्य जांच शिविर का सफल सञ्चालन डीएसटीपीएस सीएसआर के प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद ने किया , शिविर को लेकर बच्चों में काफी उत्साह एवं स्कूल के प्रधानाचार्य , श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि का एवं शिक्षको का भरपूर सहयोग मिला | कैप को आयोजित करने में डिस्पेंसरी से , पिनाकी चौधरी एवं प्रदीप दत्ता एवं डीएसटीपीएस मेडिकल यूनिट के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0