श्री श्री पंचमुखी बालाजी धाम में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय) : श्री श्री पंचमुखी बालाजी धाम का 11वां वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में पुरे जोर शोर के साथ तैयारी की जा रही है.इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सचिव राकेश भट्टड ने कहा की 7 फरवरी मंगलवार को कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा.जिसके बाद 13 फरवरी तक रोजाना श्रीमद भागवत कथा व महा आरती व प्रसाद वितरण होगा. श्रीमद भागवत कथा का प्रबचन पूज्या देवी मानस माधुरी (मधु) द्वारा किया जाएगा. 14 फरवरी को हवन व महाभोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण सिकारिया, एस.एन.मोर्य, ओम प्रकाश सिंह, विश्वजीत कुमार, रघु घोष, शंकर पांडे,सोनु शुक्ला,दिनेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य विशेष भूमिका निभा रहे है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?