स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
आसनसोल :स्कूली बसों और पूल कारों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज पश्चिम बर्द्धमान के जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने पर चर्चा की।बैठक की मुख्य बातें रही
जिले के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक 'स्कूल रोड सेफ्टी कमेटी' का गठन करना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में केवल स्कूल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि अभिभावक, छात्र और ट्रांसपोर्टर्स के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूल कार और बसों के परिचालन में कोई लापरवाही न हो।बैठक में डीसीपी ट्रैफिक , एडीएम जनरल , एडीएम,डेवलपमेंट के साथ-साथ परिवहन विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा पश्चिम बर्द्धमान के विभिन्न निजी और सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें स्कूल और अभिभावकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। बैठक में छात्रों की सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से बातचीत की गई।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?