कनायपुर फाड़ी पुलिस की तत्परता से छात्रा सकुशल घर वापस लौटी
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ थाना के कनायपुर फाड़ी पुलिस को मिली सफलता | पुलिस ने दो घंटे के भीतर बरामद किया नाबालिक लड़की को | मामला यह है कि फाड़ी पुलिस को सुबह खबर मिली की पंचगछिया की एक नाबालिक लड़की ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली एवं अभी तक घर नहीं लोटी | बच्ची के घर वापस न आने से घबराय घर वालों ने फड़ी में इसकी जानकारी दी जिसके बाद फाड़ी प्रभारी पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन चलाई गई एवं महज दो घंटे के अंदर बच्ची को निघा से बरामद किया गया | एवं कानूनी प्रक्रिया के मध्याम से सकुशल छात्रा को परिजन के हाथ सौप दिया गया | पुलिस के इस सहयोग से परिजोनो ने पुलिस का धन्यवाद दिया |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?