आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने ध्वस्त किया अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क

आसनसोल न्यूज़(तारकेश्वर राय )#नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस का परिचय दिया है। पुलिस ने झारखंड से संचालित हो रहे एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया है।अवैध नशे के खिलाफ छेड़ी गई इस विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र के मुख्य आपूर्तिकर्ता कालीपदा भंडारी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगभग 122 किलो गांजा बरामद किया।जांच में यह बात सामने आई है कि यह नेटवर्क झारखंड से सटे सीमाओं के रास्ते आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। इस संपूर्ण ऑपरेशन के तहत अब तक कुल तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुल 230 किलो गांजा जब्त किया गया है।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों और जांबाज पुलिसकर्मियों की यह कार्रवाई महनीय और अत्यंत सराहनीय है। जिस मुस्तैदी और दूरदर्शिता के साथ पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे इस आपराधिक तंत्र की जड़ों पर प्रहार किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।यह सफल ऑपरेशन पुलिस की कर्तव्यपरायणता, पैनी नजर और समाज को नशामुक्त बनाने के अटूट संकल्प को दर्शाता है। पुलिस की इस टीम ने यह साबित कर दिया है कि वे आम जनता के सुरक्षित भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए दिन-रात मुस्तैद हैं।नशे का यह काला कारोबार समाज की युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। ऐसे में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का यह कठोर रुख समाज के लिए एक सुरक्षा कवच बन गया है। पुलिस ने स्पष्ट और कड़ा संदेश दे दिया है कि "नशा तस्करों के लिए अब इस क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।" कमिश्नरेट का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इस अवैध नेटवर्क का अंतिम सिरा भी समाप्त नहीं हो जाता। नागरिकों ने भी पुलिस की इस ऐतिहासिक सफलता पर मुक्तकंठ से उनकी सराहना की है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?