उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

दुर्गापुर (अमन राय ):हर वर्ष 14 नवंबर को पूरे जूनून और उत्सुकता के साथ बाल दिवस मनाया जाता है। स्कूली छात्रो द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसमें स्कूली छात्र बड़े उत्साह के संग हिस्सा लेते हैं. पश्चिम बर्दवान में भी बाल दिवस पूरे सम्मान के संग मनाया गया.पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर मे भी बाल दिवस मनाया गया | दुर्गापुर के एक नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ऑफिस में बाल दिवस के मौके पर दर्जनों जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी,केक,चॉकलेट, मिठाइयां आदि बांटे गए | कार्यक्रम में तृणमूल छात्र परिषद के जेनरल सेक्रेटरी रोहित पांडे,सेक्रेटरी सुबोदीप प्रमाणिक एक नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद ,समाजसेवी आकाश दास,आरित्र बोस 10 नंबर वार्ड तृणमूल छात्र परिषद प्रेसिडेंट, कोशिक धीबर के अलावा और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0