आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत शराब जप्त
आसनसोल (अमन राय ):पूर्व आसनसोल से जसीडीह जाने के क्रम में ट्रेन नंबर 13021 यूपी
ट्रेन के कोच नंबर-एस-7 की बर्थ नंबर-17 के नीचे 02 लावारिस बैग पड़े पाए। पूछने पर कोई भी उक्त बैग पर दावा करने के लिए आगे नहीं आया। उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में उपनिरीक्षक/सुभ्रा डे द्वारा बैग की तलाशी ली गई और काले रंग के बैग में 12 बोतल EMBOSS शराब (प्रत्येक 750 मिली) भरी हुई सीलबंद और 96 पाउच सीलबंद (प्रत्येक 180 मिली) कुल मात्रा 26.28 लीटर पाया गया। जिसकी कीमत लगभग 14,820 रुपये एक मैरून बैग में रखा गया था । एसआई/सुभ्रा डे ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उक्त को जब्त कर जसीडीह स्टेशन पहुंचने के बाद पोस्ट कमांडर आरपीएफ पोस्ट जसीडीह को जब्त शराब सौंप दी. जब्त शराब को कानून की आड़ में कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस,जेएसएमई को सुपुर्द कर दिया गया है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?