इलामबाजार बाजार थाने में साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

बीरभूम : बीरभूम जिला पुलिस की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रो में महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में जिले के इलामबाजार थाना पुलिस की ओर से थाने में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया | जहां उपस्थित लोगों को पुलिस ने साइबर क्राइम सहित विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया. इसके साथ ही गुम हुए बीस मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को कागजात देखने के उपरांत सौपा गया | अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद दिया lइस मौके पर बोलपुर के एडिशनल एसपी राणा मुखर्जी,सीआई,इलाम बजार के थाना प्रभारी देवाशीष पंडित के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे | इस मौके पर एडिशनल एसपी राणा मुखर्जी ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने के बाद लोग थाने आने से पहले ही मोबाइल को लॉक कर सकते हैं एक वेबसाइट के माध्यम से जिस वेबसाइट का नाम है ceir.gov.in इस वेबसाइट को खोलते ही इसमें एक ऑप्शन है जो मोबाइल के मॉडल नंबर से लॉक हो जाएगा | यह वेबसाइट आम लोगों के लिए बहुत कारगर है | सभी से निवेदन है कि लोग इस वेबसाइट का इस्तेमाल करें |साथ ही उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम से बचने की भी सलाह दी. पुलिस के इस जागरूकता अभियान के नेक पहल की क्षेत्र में प्रशंसा भी हो रही है.


Click Here to Visit
What's Your Reaction?