ओडिशा से लापता व्यक्ति को ढूंढकर परिवार से मिलाया
पुरुलिया:जिले के पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश में पुरुलिया जिला पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। बाघमुंडी थाना पुलिस ने ओडिशा से एक लापता व्यक्ति को सकुशल खोजकर उसे उसके परिवार के हवाले किया।पुरुलिया जिले के लालदीह निवासी मधुसूदन कुमार21 मई 2026 को झारखंड के चांडिल रेलवे स्टेशन से लापता हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP महोदय के निर्देश पर तुरंत विशेष टीम गठित की गई।बाघमुंडी थाना पुलिस ने दिन-रात एक कर लगातार खोज अभियान चलाया। झारखंड और ओडिशा पुलिस के साथ बेहतर अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित कर आखिरकार मधुसूदन कुमार को ओडिशा के ढेंकानाल जिले के काकनाहाड़ इलाके में ढूंढ निकाला गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा गया।परिवार ने पुलिस की इस पहल और SP के नेतृत्व की खुले दिल से सराहना की.पुरुलिया जिला पुलिस की यह सफलता SP महोदय के दूरदर्शी नेतृत्व और ठोस मार्गदर्शन का परिणाम है। उनके दिशा-निर्देश में जिले की पुलिस न सिर्फ अपराध नियंत्रण में बल्कि आम नागरिकों की मदद में भी पूरी मुस्तैदी से जुटी है.आपकी सुरक्षा ही हमारा संकल्प है" - इस मूलमंत्र के साथ पुरुलिया पुलिस हर पल जनता के साथ खड़ी है। SP के नेतृत्व में चल रही यह सेवा-भाव वाली पुलिसिंग ही पुरुलिया को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?